मिर्ज़ापुर साइबर सेल टीम ने ठगी के शिकार हुए तीन पीड़ितों के खाते में ठगी की रकम को वापस कराया
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों की साइबर सेल टीम ने आज ठगी के शिकार हुए तीन पीड़ितों के खाते में उनसे ठगी की गयी रकम को वापस कराया, सर्व प्रथम थाना कछवां की साइबर टीम ने आवेदक संदीप कुमार सिंह के साथ ऑनलाइन ठगी गई ₹89,389/ आवेदक के खाते में वापस कराई, दूसरा मामला भी थाना कछवा की है, आवेदक अस्फाक अंसारी का ₹ 23,000/ पीड़ित के खाते में वापस कराया, तीसरा मामला थाना कोतवाली शहर के कदमतर निवासी आवेदिका रीना सिंह से जूपी ऐप के माध्यम से ठगी की ₹ 51,099/ पीड़ित के खाते में वापस कराया ,