मिर्ज़ापुर सहित पूरे यूपी में सर्दी का सितम होने की वजह से पूरा जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है , वही मौसम विज्ञानियों ने कहा कि ठंड नए रिकॉर्ड बनाएगी , पूरे उत्तर प्रदेश में कोहरा और गलन से जनजीवन बेहाल हो गया है , मौसम विज्ञानियों की माने तो इस बार पड़ने वाली ठंड नए रिकॉर्ड बनाएगी , उत्तर प्रदेश में पारा लगातार नीचे लुढ़क रहा है , मौसम विभाग के अनुसार ठंड और बढ़ने से यूपी के कई जिलों में पारा नीचे की ओर गिरने और कोहरा बढ़ने का आसार हैं , जनवरी के तीसरे सप्ताह में बूंदाबांदी की भी संभावना हैं , इस बार सर्दियां लंबी तो नहीं लेकिन रिकॉर्ड तोड़ने वाली जरूर हो सकती हैं , सबसे अधिक शीतलहर की चपेट में हमीरपुर , मेरठ , आगरा , अलीगढ़ आदि शहरों में ठंड ने लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया , दो दिन और कोल्ड डे कंडीशन सक्रिय रहेगी , दिन में ठंड रहेगी , पांच से सात जनवरी तक सूखी ठंड रहेगी , जो चुभने वाली हो सकती है , 8 से 12 जनवरी के बीच न्यूनतम पारा लुढ़ककर तीन से चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है , 20 से 22 जनवरी के आसपास आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और बूंदाबांदी भी हो सकती है , इसके बाद तापमान फिर सामान्य की ओर बढ़ेगा और ठंड कम होगी , अचानक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता फरवरी के पहले हफ्ते में बूंदाबांदी करवा सकती है , इस सीजन में तीन बार बूंदाबांदी होने की संभावना हैं , तापमान तीन डिग्री तक आया तो साल 2014 का रिकॉर्ड टूटेगा , साल 2014 में आठ जनवरी को पारा इतना ही रहा था , बीते वर्षों में जनवरी में पारे की बात की जाए तो साल 2017 में न्यूनतम पारा .1 डिग्री तक आया था , साल 2019 में यह 5.3 डिग्री था , बीते साल 2022 में यह 4.5 डिग्री रहा था , भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के लिए उत्तर प्रदेश के 36 जिलों में कड़ाके की ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी किया है , मौसम विभाग के अनुसार मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर और झांसी इन जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है ,