मिर्ज़ापुर सहित पूरे यूपी में आसमान से बरस रही आग प्रचंड गर्मी से अभी कुछ और दिन नही मिलेगी राहत
मिर्ज़ापुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में आसमान से आग बरस रही है, यूपी वालो को अभी अगले कुछ और दिन प्रचंड गर्मी से राहत मिलती नजर नही आ रही है , भीषण गर्मी की वजह से नगर से लेकर गांव तक कि सड़कों पर दोपहर होते होते सन्नाटा पसर जा रहा है , कई इलाकों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, मौसम विभाग के मुताबिक, प्रचंड गर्मी अभी कम से कम और पांच दिन और सताएगी , उसके बाद यूपी के कुछ क्षेत्रों में मानसून पूर्व बारिश का अनुमान है ,भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर- पश्चिम और पूर्वी भारत में लू से भीषण लू चलने की संभावना है , मौसम विभाग की माने तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, अगर किसी भी व्यक्ति को घुटन महसूस हो या अचानक तबियत खराब लगने जैसा महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं , दही , मट्ठा, बेल आदि जूस ठंडे पेय पदार्थ का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें , खूब पानी और तरल पदार्थ पियें, सूरज की रोशनी के सीधे संपर्क में आने से बचें, खासकर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 से 4 बजे के बीच ,