मिर्ज़ापुर सहित पूरे प्रदेश में अभी और बढ़ेगी कड़ाके की ठंड रात का तापमान और नीचे जाएगा
मिर्ज़ापुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश वासियों को अभी ठंड से राहत मिलने वाली नही है , मौसम विभाग के अनुसार अभी और बढ़ेगी कड़ाके की ठंड , रात का तापमान और नीचे जाएगा , दिन और रात के तापमान में अंतर कम होगा , तो वही 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली हवा की वजह से गलन ज्यादा होगा , अभी अगले दो दिनो तक राहत के आसार नहीं दिखाई पड़ रहे है , तो वही मौसम विभाग ने लखनऊ में घने कोहरे व कोल्ड डे की चेतावनी जारी किया है , मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल अगले दो दिनों तक कड़कड़ाती ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है , मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं का पैटर्न बदला है , उत्तरी हवाओं का रुख दक्षिण की ओर होने से पारे में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है , पर कोहरे की एक परत अब भी वायुमंडल में बनी हुई है , ऐसे में दिन में ठंड बरकरार रहेगी 18-19 जनवरी को बारिश के भी संकेत हैं , तो वहीं फतेहपुर में सबसे कम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया , लखनऊ समेत देवरिया, गोरखपुर व आसपास के जिलों, बागपत, मेरठ समेत लगभग पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी में घने कोहरे और कोल्ड डे की चेतावनी 6 जनवरी की सुबह तक के लिए जारी की है ,