मिर्ज़ापुर सहित पूरे प्रदेश को भीषण ठंड से नौ जनवरी से मिल सकती है थोड़ी राहत
मिर्ज़ापुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण ठंड से नौ जनवरी के बाद से मिल सकती है थोड़ी राहत , लखनऊ मौसम विभाग के जारी ताजा आकड़ो के अनुसार घने कोहरे के साथ कोल्ड- डे कंडीशन सक्रिय रहने की बात कही गयी है , प्रदेश वासियों को कोल्ड- डे से राहत नौ जनवरी के बाद से मिलने की संभावना दिखाई पड़ रही है , धूप निकलने के बाद भी इस समय पूरे प्रदेश में हवाओ की वजह से आदमी के शरीर मे चुभने वाली ठंड प्रवेश कर रही है , सरकार की ओर से पूरे प्रदेश के जिलों में जगह जगह अलाव जलाने का निर्देश जारी किया गया है , जिसका पालन जिला प्रशासन द्वारा करते हुए , शहर से लेकर गांव तक अलाव जलाया गया है , ताकि आते जाते राहगीरों सहित आमजन मानस को ठंड से थोड़ी राहत मिल सके