मिर्ज़ापुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी ठंड व गलन से लोग परेशान दिखे भीषण गलन से अभी छुटकारा नहीं मिलने वाला
मिर्ज़ापुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम और कोहरे का कहर जारी है ठंड हवाओ और गलन से लोग परेशान दिखाई पड़े, भीषण गलन से अभी प्रदेशवासियों को अगले तीन चार दिन तक छुटकारा मिलने वाला नही दिखाई दे रहा है, ज्यादातर जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी है , मौसम विभाग के अनुसार धूप तो निकलेगी लेकिन पछुआ हवाओं से ठंड और बढ़ेगी , उत्तर प्रदेश के करीब 45 जिलों में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा, लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी जारी किया गया है , उत्तर प्रदेश में प्रयागराज सबसे ठंडा जनपद रहा , बीती रात यहां का पारा 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया , मौसम विभाग के अनुसार इसमें अभी और गिरावट देखने को मिलेगी , मकर संक्रांति तक ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली नही है , बृहस्पतिवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही, प्रदेश का औसत तापमान न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया , जो सामान्य डिग्री से कम है,