मिर्ज़ापुर सहित उत्तर प्रदेश के कई जिले बने कोल्ड दे कहीं बारिश तो कही घना कोहरा होने से बढ़ी ठिठुरन
मिर्ज़ापुर सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले कई दिनों से कहीं बूंदाबांदी, बारिश ने तो कही घना कोहरा होने की वजह से ठिठुरन बढ़ गयी है , प्रदेश मौसम विज्ञान ने पहाड़ी हवा से ठिठुर रहे उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे की चेतावनी भी जारी की है , बताया गया कि घना कोहरा बरकरार रहेगा, जिससे कहीं-कहीं दृश्यता शून्य बनी रहेंगी, मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, गोरखपुर और बनारस में अत्यधिक घना कोहरा बना रहेगा, प्रदेश के अन्य इलाके भी कोहरे व सर्द हवाओं की चपेट में रहेंगे, आज जनपद मिर्ज़ापुर में देर शाम झमाझम बारिश होने से ठिठुरन और बढ़ा दी,