मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व मिर्जापुर प्रभारी नरेश उत्तम पटेल आज चुनार क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ कि बैठक
मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व मिर्जापुर प्रभारी नरेश उत्तम पटेल आज चुनार विधानसभा क्षेत्र के नरायनपुर ब्लाक में कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक किया, समीक्षा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचने पर पार्टी नेताओं के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया, मिर्जापुर प्रभारी नरेश उत्तम पटेल ने परसोधा, डगमगपुर, चुनार, जमुई में समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए जनसम्पर्क तेजकर सपा सरकार में किये गये कल्याणकारी योजनाओ को जनता के बीच बताने काम करे और वर्तमान सरकार की नाकामियो को भी उजागर करे, उन्होंने भाजपा सरकार को दलितों -पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहेब का संविधान बदलने का षड्यंत्र कर रही है , यह सरकार दलितों और पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण को खत्म करना चाहती है, उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा हैै , आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एवं गठबंधन प्रदेश में बड़ी जीत हासिल करेगा ,