मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गयी
मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी के कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 121वी जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गयी , पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि देते हुए उनके बताये हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया, आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह गांधीवादी सोच वाले नेता थे, उनकी प्राथमिकताएं गांव और गरीब थे, उन्होने कहा कि चौधरी चरण सिंह असल मायने में किसानो के मसीहा थे, वे जितना किसानों के लिए कर गए, उतना अब तक कोई नहीं कर सका, वो किसानों के बड़े नेता माने जाते रहे हैं, किसानों के हित में उन्होंने 1954 में उत्तर प्रदेश भूमि संरक्षण कानून को पारित कराया, वो 3 अप्रैल 1967 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बने 17 अप्रैल 1968 को उन्होंने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया, मध्यावधि चुनाव में उन्होंने अच्छी सफलता मिली और दुबारा 17 फरवरी 1970 में वे मुख्यमंत्री बने, वे देश के गृहमंत्री, उपप्रधानमंत्री और प्रधानमंत्री भी बने, उन्होने कहा कि श्री चौधरी के बताये हुए रास्ते पर चलकर उनके आदर्शो को जन-जन के बीच पहुॅचाने का काम करें , जयंती समारोह में सुरेन्द्र सिंह पटेल, मुन्नी यादव, आदर्श यादव, राजेश भारती, रामगोपाल बिन्द, स्वामी शरण दूबे, झल्लू यादव, परवीन बानो, मेवालाल प्रजापति, श्याम अचल यादव,, डा0 रतन सिंह पटेल, सुनीता यादव, शहनवाज खान, सलीम बादशाह सहित और भी लोग मौजूद रहे