मिर्ज़ापुर सपा प्रदेश अध्यक्ष और मनोज श्रीवास्तव की मुलाकात ने एनडीए गठबंधन की सहयोगी पार्टी की धड़कन बढ़ा दी
मिर्ज़ापुर लोकसभा सीट के लिए आज सपा के प्रदेश अध्यक्ष मरेश उत्तम पटेल और मनोज श्रीवास्तव की मुलाकात ने एनडीए गठबंधन की सहयोगी पार्टी की धड़कन को बढ़ा दी होगी , क्यों कि मनोज श्रीवास्तव राजनीति अखाड़े में जमीन से जुड़े पुराने पहलवानो में गिने जाते है , हर समुदाय में मनोज श्रीवास्तव की अच्छी पकड़ मानी जाती है, मनोज श्रीवास्तव भले ही भाजपा के बागी नेता बन गए हो , लेकिन इनकी पकड़ आज भी पार्टी के अंदर और बाहर जबरदस्त है , जिसका परिणाम बीते नगर पालिका चुनाव में देखने को मिल चुका है , भाजपा के गढ़ में मनोज श्रीवास्तव 4047 मतों से ही चुनाव हारे थे , भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर केशरी जहाँ भाजपा के गढ़ में 34499 मत पाकर चुनाव जीते थे , तो वही निर्दल चुनाव लड़े मनोज श्रीवास्तव 30402 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे , मनोज श्रीवास्तव की पकड़ नगर तक ही सीमित नही है, जनपद के हर क्षेत्र में इनके चाहने वालो कि भरमार है , चाहे वो भाजपा के लोग हो, या विश्व परिषद के लोग हो, या बजरंग दल हो, या अन्य पार्टी हो हर समुदाय हर जगह मनोज श्रीवास्तव की पकड़ मजबूत है , मिर्ज़ापुर लोकसभा सीट पर अगर विपक्ष गठबंधन मनोज श्रीवास्तव को पेश करेगी तो आगामी लोकसभा चुनाव बड़ा ही दिलचस्प हो जाएगा , जिसमे कुछ कहा नही जा सकता कि क्या होगा , मिर्ज़ापुर की सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के गढ़ में सपा के प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा चुनाव प्रभारी नरेश उत्तम पटेल आज माँ विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन कर कंतित शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाने के बाद भाजपा से बागी हुए नेता मनोज श्रीवास्तव के घर पहुंच कर उनसे मुलाकात किया, जाहिर सी बात है एनडीए गठबंधन की सहयोगी पार्टी की धड़कन जबरजस्त बढ़ गयी होगी , क्यों की इससे पहले भी अपनादल कमेरावादी पार्टी की राजमाता कृष्णा पटेल व विधायिका पल्लवी पटेल मनोज श्रीवास्तव से उनके घर पर मुलाकात कर एक कमरे में आपस मे लम्बी बैठक कर चुकी है , लगातार विपक्ष गठबंधन के नेताओ का मुलाकात किसी भी संभावना से इनकार नही किया जा सकता ,