मिर्ज़ापुर सपा जिलाध्यक्ष ने लहुरियादह में पानी सप्लाई पाइप लाइन को जेसीबी से तोड़ने का जिक्र किया
मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने लहुरियादह में पानी सप्लाई करने वाली पाइप लाइन को जेसीबी से तोड़ने की जिक्र करते हुए उसे बनवाने की मांग किया , साथ ही डेगूं मरीज, सड़़क व पुलिस उत्पीड़न को भी लेकर आज सपा नेताओ ने मांग पत्र सौपा , अगर मांग पूरी नही हुई तो सड़क पर उतरेंगे सपा कार्यकर्ता , मिर्ज़ापुर भैसोड़ बलाय पहाड़ के लहुरियादह गाॅव में जिस पाइप लाइन को निवर्तमान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने लगवा कर गांव वालों को पीने का पानी सप्लाई किया था , उसे लेकर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि पाइप लाइन को जेसीबी से तोड़ा गया , उसे तोड़ने का आज विरोध व डेगूं के रोज मिल रहे मरीजो के इलाज की समुचित व्यवस्था दवा व फॉगिंग की व्यवस्था एवं सबरी से लेकर पुतली घर तक क्षतिग्रस्त सड़क को बनवाने की माॅग करते हुए , जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित चार सूत्रीय माॅग पत्र सौपा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में लहुरियादह गाॅव की पाइप लाइन को ठीक कराने की बात कही गयी , उन्होंने कहा कि डेगू के कारण जनपद में सैकड़ो लोग मंडलीय अस्पताल के अलावा इलाहाबाद व वाराणसी में इलाज करा रहे है , डेंगू के आ रहे मरीजो की इलाज के लिए समुचित व्यवस्था अस्तपाल में कराई जाय , चौधरी ने भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि इस सरकार में लोगो को न्याय नहीं मिल रहा है , ऐसी सरकार को उखाड़ फेकने के लिए जनता 2024 में तैयार बैठी है , आने वाले लोकसभा चुनाव में हटाकर ही दम लेगी , इस मौके पर आरिफ खान, राणा प्रताप सिंह, विजय सिंह पटेल, शोले बियार, अंजनी बियार, नवाज अहमद, जग्गू कोल, शील कुमारी, गणेश केशरी, विकास केशरी, समीम सिद्दकी, मेवालाल प्रजापति, दीनानाथ प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे ,