मिर्ज़ापुर सपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में चुनावी रणनीति को लेकर किया गया बैठक
मिर्ज़ापुर सपा के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में आज लोहियाट्रस्ट जिला कार्यालय पर आगामी चुनावी रणनीति को लेकर बैठक किया गया , बैठक में जनपद की सहकारिता चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों संग मंथन किया गया है , साथ ही साथ नगर निकाय चुनाव के मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं पार्टी के संभावित उम्मीदवारों पर विस्तृत चर्चा की गई , बैठक में जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि सहकारिता चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह चैकन्ना है , जिला सहकारी बैंक और जिला सहकारी संघ जैसी प्रमुख सहकारी संस्थाओं में पार्टी के ही लोग मजबूती के साथ चुनाव लड़े जिसकी मानीटरिंग पार्टी के नेता कर रहे है , चौधरी ने कहा कि नगर निकाय की मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान के तहत 10 मार्च को प्रकाशन होगा तथा 11 से 17 मार्च तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज होगा , तथा 18 से 22 मार्च तक निस्तारण और निर्वाचन नामावली का 1 अप्रैल को प्रकाशन होगा , तो वही छानबे विधानसभा में होने वाले आगामी उपचुनाव में मजबूती से लड़ने के लिए बूथों को मजबूत करे जिससे उपचुनाव में जीत सुनिश्चित हो सके , बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, परवेज खान, अशोक यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, गुलाब चन्द यादव ’मुन्नी यादव , सुनील पाण्डेय, राज मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे ,