मिर्ज़ापुर सपा का दामन छोड़ आम आदमी पार्टी से सुनील पांडेय ने किया अध्यक्ष पद का नामांकन
मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ आज आम आदमी पार्टी का दामन थाम सुनील पांडेय ने मिर्ज़ापुर अध्यक्ष पालिका अध्यक्ष पद के लिए दो सेट में अपना नामांकन किया , दरसल बीते दिनों समाजवादी पार्टी के लिए समर्पित सुनील कुमार पांडे ने मिर्ज़ापुर नगर पालिका अध्यक्ष का टिकट देने को लेकर पैसा लें देन का बड़ा आरोप लगाते हुए हड़कम्प मचा दिया था , जिसको लेकर पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर काफी हंगामा भी हुआ था , उसके बाद सुनील पांडेय ने समाजवादी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए , असम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया , पार्टी ने उन्हें मिर्ज़ापुर नगर पालिका अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किया , आज सुनील पांडेय ने मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दो सेट में दाखिल किया ,