मिर्ज़ापुर सदर तहसीलदार अपने ऑफिस में कुर्सी पर चक्कर आने से गिरे अस्पताल में किया गया भर्ती
मिर्ज़ापुर सदर तहसीलदार लालता प्रसाद आज अपने ऑफिस में कुर्सी पर बैठकर आफिस का काम कर ही रहे थे कि चक्कर आने से वह टेबुल पर गिरे पड़े , तहसील में मौजूद एसडीम सदर आसाराम वर्मा को जैसे ही इसकी जानकारी मिली उन्होंने तत्काल सदर तहसीलदार को इलाज के लिए लेकर जिला मंडलीय अस्पताल पहुंच उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया , मिली जानकारी के अनुसार सदर तहसीलदार लालता प्रसाद का ब्लड प्रेशर अचानक हाई होने के कारण उन्हें चक्कर आ गया , और वह अपने ऑफिस के टेबुल पर गिर पड़े ,