मिर्ज़ापुर सक्तेशगढ़ में नवयुवक कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का पूर्व मंत्री ने किया शुभारंभ
मिर्ज़ापुर सक्तेशगढ़ में आयोजित नवयुवक कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने शुभारंभ किया , नवयुवक कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर अखाड़े में दो पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती दंगल का शुभारंभ कराया , पितृ विसर्जन के अवसर पर मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के सक्तेशगढ़ में कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाता रहा है , आज के दंगल में ग्राम सेमरी के रामबली पहलवान ने अच्छे कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए ₹5000 की कुश्ती की बाजी मारी , आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के पहुचने पर आयोजको द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया , इस अवसर पर राहुल सिंह, ग्राम प्रधान विद्या शंकर सिंह, चौकी इंचार्ज इंद्र भूषण मिश्रा, पप्पू पाल के साथ समिति के तमाम सदस्य मौजूद रहे ,