मिर्ज़ापुर मुख्यालय पर आज संयुक्त मोर्चा के बैनल तले ईवीएम व वीवी पैट मशीनो का प्रयोग बन्द करने व बैलेट पेपर से मतदान हो को लेकर आज अधिवक्ताओ, व्यापारियों, समाज सेवी लोगो ने राष्ट्रपति को सम्बोधित माॅग पत्र जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को सौपा , चुनाव में मतदान के समय प्रयुक्त होने वाली ईवीएम और वीवी पैट मशीनो का प्रयोग तत्काल बन्द कर बैलेट पेपर से स्वतंत्र व निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान कराने की माॅग को लेकर आज संयुक्त मोर्चा के बैनल तले अधिवक्ताओ, व्यापारियों, समाज सेवी, बुद्वजीवी लोगो ने महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित अपने माॅग पत्र को जिलाधिकारी को सौपा , इस अवसर पर वक्ताओ ने कहा कि लोकसभा, विधानसभा चुनाव मे मतदान के लिए ईवीएम और वीवी पैट मशीनो में जो मतदान प्रक्रिया अपनायी जा रही है, वह स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी नहीं है, ईवीएम मशीनो को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाय, जिससे चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी हो सके, माॅग पत्र सौपने वालो में देवी प्रसाद चौधरी, अशोक यादव, दामोदर प्रसाद मौर्या, अमिताभ पाण्डेय, मुन्नी यादव, रामगोपाल बिन्द, आदर्श यादव, सतीश मिश्रा, सत्यप्रकाश यादव, अंकुर सिंह, मेवालाल प्रजापति, श्याम अचल यादव, अखिलेश श्रीवास्तव, राजेश सैनी, अनिल यादव, हरिश्चन्द यादव, राजकुमार, अजय सिंह यादव, अरशद अली, नवाज अहमद, विजय मौर्या, नितिन यादव, मनोज चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे ,