मिर्ज़ापुर संकल्प विकसित भारत यात्रा में मोदी, योगी की योजनाओ के बारे में मड़िहान विधायक ने जनता के बीच की चर्चा
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के गोहिया कला ग्राम पंचायत कुहकी व ग्राम पंचायत तुलसीपुर में संकल्प विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर मौजूद जनता के बीच प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा संचालित योजनाओ के बारे में जनता और ग्रामीणों के बीच एक एक योजना के बारे में चर्चा करते हुए ग्रामीणों और जनता को हर सरकारी योजना की जानकारी देते हुए विधायक जी ने कहा कि मोदी सरकार की गारंटी वाला रथ के माध्यम से जनता के बीच मोदी वैन के द्वारा भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की समस्त योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है, विकासखंड कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीयों द्वारा कैंप लगाकर किसान सम्मान निधि, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, उज्ज्वला योजना, गरीबों का राशन योजना सहित तमाम योजनाओं का लाभार्थियों का फॉर्म भरवाकर लाभान्वित किया गया है , इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे ,