मिर्ज़ापुर शास्त्री ब्रिज से 15 वर्षीय बालिका ने गंगा नदी में पुल से छलांग लगाकर दी जान
मिर्ज़ापुर कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज के ऊपर से आज एक 15 वर्षीय बालिका ने गंगा नदी में छलांग लगा कर जान दे दिया , दरसल थाना कोतवाली कटरा की पुलिस चौकी शास्त्री ब्रिज पर बड़ी बसही के रहने वाले सुरेन्द्र कुमार द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी कि उनकी पुत्री प्रिया उम्र करीब-15 वर्ष शास्त्री ब्रिज से गंगा नदी में छलांग लगा कर खुद गयी , सूचना के आधार पर मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना कोतवाली कटरा पुलिस पहुंचकर स्थानीय गोताखोर , नाविकों व एसडीआरएफ टीम की मदद से गंगा नदी में कूदी बालिका प्रिया की तलाश किया जाने लगा , घंटो मशक्कत के बाद गोताखोरों व एसडीआरएफ की टीम ने प्रिया के शव को गंगा नदी से बरामद कर लिया , पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की गयी ,