मिर्ज़ापुर शास्त्री पुल पर हल्के कामर्शियल वाहन पिकअप, मैजिक व स्कूली बसों को आवागमन की मिली इजाजत
मिर्ज़ापुर गंगा नदी के शास्त्री पुल पर हल्के कामर्शियल वाहन जिसमे पिकअप, मैजिक व स्कूली बस व अन्य 3-4 पहिया कामर्शियल वाहनो पल से आवागमन करने अनुमति दी गयी , मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी प्रेसनोट के माध्यम से ये जानकारी दी गयी , कि शास्त्री ब्रिज का कुछ भाग क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण सुरक्षा मानको दृष्टिगत रखते हुए शास्त्री ब्रिज से भारी वाहनो लोडेड व खाली वाहनों के साथ ही हल्के कामर्शियल माल वाहक वाहनों जिसमे पिकअप, मैजिक व अन्य 3-4 पहिया कामर्शियल वाहन का आवागमन अग्रिम आदेश तक प्रतिबन्धित किया गया था , पुल का सुरक्षा मूल्यांकन करने के उपरान्त हल्के कामर्शियल वाहनो जिसमे पिकअप, मैजिक व अन्य 3-4 पहिया कामर्शियल वाहन व विद्यार्थियों के आवागमन की समस्याओं के दृष्टिगत स्कूली बसों का भी आवागमन शास्त्री सेतु से चालू किया जा रहा है तथा अन्य वाहनों का आवागमन पूर्व की भाँति अग्रिम आदेश तक प्रतिबन्धित रहेगा