मिर्ज़ापुर शास्त्री पुल पर छोटी बड़ी सभी गाड़ियों के आवागमन पर लगी रोक सेतु निगम के अधिकारियों को जांच के लिए बुलाया गया
मिर्ज़ापुर शास्त्री पुल का पैदल पथ टूटकर गंगा नदी में गिर एक बड़ा होल हो जाने पर शास्त्री पुल पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया, यहा तक की छोटी, बड़ी सभी गाड़ियों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया , शास्त्री पुल के आवागमन पर रोक लगने के बाद पुल के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया है , बताया गया कि बालू लदे ओवरलोड ट्रक गुजरने से पुल का पैदल पथ टूटकर गंगा नदी में गिर गया था , किसी बड़ी दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए ज़िला प्रशासन ने शास्त्री पुल को अगले आदेश तक के लिए बंद कर सभी गाड़ियों के आवागमन पर रोक लगा दिया है , इस लगता है कि जर्जर पुल अधिकारियो के कमाई का जरिया बन चुका है , सेतु निगम 2020 से 3 बार किया जा चुका है पुल के मरम्मत का कार्य जिसमे करीब 21 करोड़ रुपये खर्च किये जा चुके है , करोड़ खर्च के बाद भी नही चल पा रहा शास्त्री सेतु , प्रशासन द्वारा शास्त्री पुल से छोटी बड़ी सभी गाड़ियों के आवागमन पर अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है , जांच के लिए सेतु निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया ,