मिर्ज़ापुर शहरी इलाके में गलन और घने कोहरे के साथ ठंड ने दी दस्तक हर तरफ छाया रहा कोहरा
मिर्ज़ापुर शहरी इलाके में गलन और घने कोहरे के साथ आज ठंड ने कुछ ज्यादा ही दस्तक दे दिया , हर तरफ कोहरा छाया रहा , दिन भर सूर्य देव के लुकाछिपी का खेल चलता रहा , जिसकी वजह से गलन बढ़ता रहा , शुरू हुए ठंड ने अभी तक शहरी क्षेत्रों में ज्यादा ठंड नही पड़ रहा था , लेकिन आज शहरी इलाके में पहला कोहरा देखा गया , सुबह के समय कोहरा इतना ज़्यादा था कि करीब की चीज़ें भी नज़र नही आ रही थी , तो वही मौसम विभाग की माने तो इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है , मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है , मौसम विभाग ने सभी किसान भाइयों से फसलों का ख्याल रखने को कहा गया है , अगले 2 दिनों तक मध्यम से कोहरे छाए रहेंगे , फसलों को बचाने के लिए खेतों पर निगरानी करते रहे ,