मिर्ज़ापुर वृहद विधिक जागरूकता शिविर का अपर जिला जज द्वारा किया गया शुभारम्भ
मिर्ज़ापुर सिटी ब्लॉक में राष्टीय विधिक से सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में वृहद विधिक जागरूकता शिविर का शुभारंभ आज अपर जिला जज वायु नंदन मिश्र एवम् लाल बाबू यादव की अध्यक्षता में किया गया , कार्यक्रम में जज महोदय ने बताया की नालसा सालसा की विभिन्न योजना पीड़ित जन मानस के लिए ही बनाया गया है , सभी को इसका लाभ निःशुल्क दिया जायेगा , उन्होंने यह भी बताया की विशेष लोक अदालत अथवा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय तथा सभी तहसीलों पर लगाया जा रहा है , आप सभी अपने अपने मुकदमे का निस्तारण करा सकते है , इस फैसले का कही किसी भी न्यायालय में अपील नही होती है , उन्होंने यह भी बताया की माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशन में पति पत्नी का विवाद जो संकोच के कारण न्यायालय में मुकदमा दाखिल नही किए हो उनके मामले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मिर्ज़ापुर कार्यालय के मध्यस्तगण के सहयोग से मिडियेसन करके विवाद का निस्तारण कराने का प्रयास करते है , सभी जनमानस से अपील है कि पति पत्नी अपने विवाद को हल कराने के लिए एक प्रार्थना पत्र कार्यालय को प्रस्तुत करे ,