मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल श्रद्धालु महिला के साथ छेड़खानी मामले में पंडा गिरफ्तार कोर्ट से मिली जमानत
मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल मंदिर में बीते दिनों अलीगढ़ से दर्शन पूजन करने आये एक श्रद्धालु द्वारा अपने पुत्रवधु के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए थाना विन्ध्याचल पर एक तीर्थपुरोहित के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दिया था , पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही करते हुए आज प्राण राज मिश्रा उर्फ राज मिश्रा पुत्र राजा मिश्रा निवासी ग्राम घमहापुर थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार कर लिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल पर दिनांकः 06.06.2023 को मंदिर ने दर्शन पूजन करने आये परिवार के साथ श्रद्धालु आये थे , जो की राज पण्डा गेस्ट हाउस में रूके थे , उनके द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध उनकी पुत्रवधू के साथ छेड़खानी करने के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर तहरीर दी गयी , प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-86/2023 धारा-342, 354, 506 कर विवेचना प्रारम्भ की गयी , गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल को निर्देशित किया गया था , उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज प्रभारी निरीक्षक थाना विन्ध्याचल पुलिस बल द्वारा थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से अभियुक्त प्राण राज मिश्रा उर्फ राज मिश्रा पुत्र राजा मिश्रा निवासी ग्राम घमहापुर थाना विन्ध्याचल जनपद मिर्ज़ापुर को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए कोर्ट में पेश किया गया , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट से उंन्हे जमानत मिल गयी ,