मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल में जिलाधिकारी ने खामियों को दूर करने को लेकर अधिकारियों संग की बैठक
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने प्रशासनिक भवन विन्ध्याचल में बैठक कर मेला क्षेत्र में जोनल, सेक्टर अधिकारियों द्वारा बताई गई कमियों की समीक्षा कर तत्काल निस्तारण सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया, बैठक मे कालीखोह से रोपवे की ओर सड़क पर प्रकाश के कुछ बिन्दु खराब मिलने पर जिलाधिकारी तत्काल अपर मुख्य जिला पंचायत एवं अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा प्रखण्ड को तत्काल प्रकाश व्यवस्था कराएं जाने का निर्देश दिया, न्यू वी0आई0पी0 रेलिंग टूटने पर अधिशासी अभियंता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग को ठीक कराने का निर्देश दिया, पक्का घाट पर कुछ स्थानों पर बैरीकेटिंग न होने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोवा लाल को बैरीकेटिंग कराने का निर्देश दिया, जिलाधिकारी ने मेला ड्यूटीरत मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे ड्यूटी स्थल तब तक न छोड़े जब तक कि उनके प्रतिष्थानी न आ जाएं, उन्होंने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी आने वाले श्रद्धालुओं के साथ विन्रम व्यवहार करते हुए उन्हें सुगमता मां का दर्शन कराएं ,