मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल में गाड़ियों का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले गैंग के दो महिला सहित महाराष्ट्र के चार गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र में नवरात्र के दिनों में दर्शन पूजन करने आने वाले दर्शनार्थियों के गाड़ियों का शीशा तोड़कर उसमे रखे समान को चोरी करने वाले गैंग को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया, गैंग में दो महिला, और दो पुरुष सहित महाराष्ट्र के रहने वाले चार लोग शामिल है, पुलिस गैंग की तलाश कर रही थी, की आज मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल पुलिस ने रेलवे स्टेशन तिराहा के पास से दो महिला व दो पुरुष चार लोग जिसमे 1.रंजनी नायडू पुत्र सुकैया नायडू, 2. आकाश रंजनी नायडू पुत्र रंजनी नायडू, 3. लक्ष्मी रंजनी नायडू पत्नी रंजनी नायडू व 4.पूजा रंजनी नायडू पत्नी अरूण वालू नायडू समस्त निवासीगण बाकी पाड़र थाना नवापुर जनपद नन्दूखार महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,