मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल माँ विंध्यवासिनी देवी के लिए भक्त तैयार करा रहे स्वर्ण का सिंहासन
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल विराजमान माँ विंध्यवासिनी देवी के लिए भदोही के एक उद्यमी संजय सिंह भक्त करोड़ो रूपये से माँ के लिए तैयार करा रहे स्वर्ण का सिंहासन, जल्द ही माँ विंध्यवासिनी देवी का सिंहासन स्वर्ण मंडित हो जाएगा, भदोही के रहने वाले माँ विंध्यवासिनी देवी के भक्त संजय सिंह ने बीते दो माह पहले प्रशासन से बात करते हुए माँ के गर्भगृह को स्वर्ण मंडित कराने की इच्छा जताई थी, जिसकी लागत करीब लगभग चार से लेकर साढ़े चार करोड़ रुपये मूल्य का सोना और चांदी से गर्भगृह को स्वर्ण मंडित कराने का प्रस्ताव दिया था, स्वर्ण मंडित नए खंभे तथा अन्य करोड़ो के सामान बनकर आ गए हैं, जिसे लगाने का कार्य लोकसभा चुनाव बाद शुरू किया जाएगा ,