मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल मण्डल के नवागत मंडलायुक्त ने आज अपना कार्यभार ग्रहण किया
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल मण्डल के नवागत मंडलायुक्त डा.मुथुकुमार स्वामी बी. ने आज अपना कार्यभार ग्रहण किया , नवागत मंडलायुक्त डा.मुथुकुमार स्वामी बी. मूल रूप से तमिलनाडू के रहने वाले है , डा. मुथु कुमार स्वामी बी. 2007 बैच के I.A.S. अधिकारी हैं , बीते दिनों शासन ने विन्ध्याचल मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा का तबादला कर दिया था , उनकी जगह पर नवागत मंडलायुक्त डा. मुथुकुमार स्वामी बी. को विन्ध्याचल मंडलायुक्त बनाया था , आज नवागत मंडलायुक्त डा. मुथुकुमार स्वामी बी. ने अपने कार्यभार को ग्रहण किया , इस मौके पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल , मुख्य विकास अधिकारी श्री लक्ष्मी वीएस , अपर आयुक्त प्रशासन रमेश चन्द्र , संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चन्द्र मिश्र , सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अशोक कुमार शर्मा , सम्भागीय खाद्य नियंत्रक , प्रभाकांत द्विवेदी , डीआईजी स्टाम्प राम दयाल सहित जनपद के और भी अधिकारी लोग मौजूद रहे ,