मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल बैशाख पूर्णिमा पर माँ विंध्यवासिनी धाम में भक्तों उमड़ा जनसैलाब
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल माँ विंध्यवासिनी धाम में आज बैशाख पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में भक्तों जनसैलाब दर्शन पूजन करने के लिए उमड़ पड़ा, हर तरफ सिर्फ दर्शनार्थी ही दर्शनार्थी नजर आ रहे थे, देश कोने कोने से आज बैशाख पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) पर श्रद्धालु विन्ध्याचल धाम में दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचे, विन्ध्यवासिनी देवी के दरबार में अत्यधिक भीड़ होने की वजह से लम्बी लम्बी कतार माँ की एक झलक पाने के लिए नंगे पांव घंटों धूप में दर्शनार्थियों को खड़े रहना पड़ा, धीरे धीरे लोग माँ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे, तपती जमीन पर नंगे पांव लम्बी लम्बी कतार में खड़े श्रद्धालुओ की आस्था भारी पड़ी, ऐसे मौके पर जिला प्रशासन को गेट नम्बर 4 पर भी छाजन की व्यवस्था करनी चाहिए, जिस तरह गेट नंबर 2 व गेट नंबर 3 पर टीन का छाजन करवाया गया है, उसी तरह गेट नंबर 4 की तरफ भी टीन का छाजन होना चाहिए ,