मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल परिक्षेत्र मे चलाये गए विशेष अभियान में 126 शराब तस्कर गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर.पी. सिंह द्वारा परिक्षेत्र के तीनो जनपदों में 08 दिवसीय प्रभावी कार्यवाही कराते हुए पुलिस प्रशासन व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा अब तक के विशेष अभियान में 126 अवैध शराब तस्करो को गिरफ्तार किया गया , उनके कब्जे से 654832/- रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद की गयी , ये अभियान विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था, अपराध के निर्देशन में अवैध व जहरीली शराब को लेकर प्रदेश भर में चलाया गया था , विन्ध्याचल परिक्षेत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक आर.पी. सिंह द्वारा परिक्षेत्र के तीनो जनपदों मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, भदोही में दिनांक 02.09.2023 से 08 दिवसीय अभियान में पुलिस प्रशासन व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा अब तक 126 अवैध शराब तस्करो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 654832/- रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद की गयी , साथ ही विन्ध्याचल परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक आर.पी. सिंह द्वारा परिक्षेत्र के तीनो जनपदों मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, भदोही के पुलिस अधीक्षको निर्देशित किया गया , सभी तस्करों के खिलाफ़ अवैधानिक, समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों पर गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किया जाए ,