मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल नवरात्र मेला में सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. सिंह
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल नवरात्र मेला के पहले दिन मेला परिक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर.पी. सिंह ने सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में भ्रमण कर हर प्वाइंट का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, यातायात व्यावस्था का जायजा लिया, ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन-पूजन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को अनवरत सेवाभाव के साथ दर्शन कराने के निर्देश दिए ,