मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल धाम की सारी दुकाने बन्द पंडा समाज ने लगाया मुर्दाबाद के नारे
मिर्ज़ापुर विंध्याचल धाम में तीर्थ पुरोहित को थप्पड़ मारे जाने से आक्रोशित श्रीविंध्य पंडा समाज के लोग लामबंद होकर इसका विरोध किया , विरोध के चलते धाम में प्रसाद वगैरह की तमाम दुकानें बंद कर दी गई , लोगों ने विन्ध्याचल धाम प्रभारी सी पी पांडेय के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपने आक्रोश का इजहार किया , नगर विधायक के ढुलमूल आचरण को देख पंडा समाज ने नगर विधायक मुर्दाबाद का भी नारा लगाया , क्षेत्र के सभासद ने न्यायोचित कार्रवाई न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है , विंध्याचल धाम में आम दिनों की तरह भक्तों की भीड़ दर्शन पूजन करने के लिए लगी हुई थी, इसी बीच एक युवा तीर्थ पुरोहित अपने अपने यजमान को लेकर धाम में दर्शन कराने पहुंचा था, इस दौरान वह महिलाओं को हटाने में लग गया, इस पर पहुंचे धाम प्रभारी ने उसे थप्पड़ मार कर महिलाओं को टच करने से मना किया , इसको लेकर पंडा समाज के लोग लामबंद हो गए, और नारेबाजी करते हुए धाम की सभी दुकानों को बंद करा दिया , क्षेत्रीय सभासद ने दोषी धाम प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की हैं , धाम में पहुंचे सीओ सिटी ने 30 अक्टूबर के बाद जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है ,