मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा बीजेपी सरकार में उद्योगपतियों को बढ़ावा मिल रहा है
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल नवरात्र के पहले दिन दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा की वर्तमान बीजेपी सरकार में सिर्फ उद्योगपतियों को बढ़ावा मिल रहा है , तो वही हरियाणा एवं जम्मू कश्मीर के चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुमत से सरकार बनाएगी, हम खुद चुनाव प्रचार में गए हुए थे वहां की जनता का झुकाव कांग्रेस पार्टी के तरफ बढ़ रहा है, बीजेपी आरक्षण खत्म करने की कोशिश कर रही है जिसे कांग्रेस पार्टी नहीं होने देगी , भाजपा बाबा साहब के संविधान पर आक्रमण कर रही है, कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से संविधान की रक्षा करेगी ,