मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल दर्शन करने आये दर्शनार्थी की पैदल चलते समय गिरने से मौत
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल माँ विंध्यवासिनी देवी के धाम में अष्टमी को जौनपुर से दर्शन पूजन करने आये एक वृद्ध दर्शनार्थी की पैदल चलकर गंगा घाट की तरफ जाते समय रास्ते मे उनके शरीर मे दर्द मासूस होने पर अचानक गिरने से वृद्ध दर्शनार्थी की मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार आज नवरात्रि के महाअष्टमी पर जौनपुर बभनीयाव चौकी कला थाना मीरगंज के रहने वाले मेघनाथ शुक्ला अपने एक साथी के साथ माँ विंध्यवासिनी देवी के दरबार में दर्शन पूजन करने आये हुए थे , आज दोपहर करीब 12 बजे के आस पास बस स्टैंड से उतरकर पैदल ही गंगा घाट की तरफ जा रहे थे कि रास्ते में थकावट महसूस होने पर एक जगह आराम के लिए बैठ गए और थोड़ी देर बाद उसी जगह पर अचानक जमीन पर गिर पड़े ,अचेत अवस्था में वृद्ध को गिरा देख लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी , एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया ,