मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल क्षेत्र से पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल पर 15 मार्च को रीता देवी पत्नी सिपाही निवासिनी गोपालपुर मड़गुडा थाना विन्ध्याचल ने अपनी पुत्री की दहेज के लिए हत्या कर देने के सम्बन्ध में नामजद तहरीर दी थी, जिसके आधार पर थाना विन्ध्यचल पर धारा 498ए, 304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट पंजीकृत कर लिया गया था, आज मामले में उप निरीक्षक मोती सिंह चौकी प्रभारी धाम मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए, नामजद अभियुक्त नागेन्द्र साहनी पुत्र शोभनाथ निवासी गजिया थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया ,