मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल क्षेत्र में सोख्ता पानी भरे गढ्ढे में गिरकर दो मासूमो की दर्दनाक मौत
मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में घर के पीछे पानी भरे गढ्ढे में गेंद निकालते समय 8 वर्षीय दो मासूम बच्चे पानी भरे गढ्ढे में गिरने से दोनो की डूबने से दर्दनाक मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार दोनो बच्चे घर के पीछे गेंद से खेल रहे थे तभी उनकी गेंद घर के पीछे सोख्ता पानी से भरे गढ्ढे में गेंद चली गयी , जिसे निकालने के चक्कर मे वैभव सिंह उर्फ रघु पुत्र विकास सिंह उम्र करीब 08 वर्ष ग्राम सिंदुरिया थाना विंध्याचल व प्रत्यक्ष सिंह उर्फ देव पुत्र प्रदीप कुमार उम्र करीब 08 वर्ष निवासी ग्राम कुरोठी पांडेय थाना विंध्याचल सोख्ता पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दोनों बच्चों की मृत्यु हो गयी , सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारीगण मौके पर पहुँचकर मृत बालकों के शवों को गढ्ढे से बाहर निकलवाया दोनो बच्चों की मौत की खबर लगते ही पूरे गांव में मातम छा गया , वही पुलिस ने दोनो बच्चों के शव को कब्जे में ले पंचनामा कर आगे की कार्यवाही कर रही है ,