मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल क्षेत्र में सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर महिला की मौके पर हुई मौत
मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के भटेवरा बाजार में आज सड़क क्रॉस कर रही महिला को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, दुर्घटना में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, हादसे की जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचे, तब तक घायल महिला की मौत हो चुकी थी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,