मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल क्षेत्र में पैसे की लेन देन को लेकर दो पक्षो में चले लाठी डंडे व फायरिंग
मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के ग्राम महुआडाड़ में बीती रात पैसे की लेन देन को लेकर दो पक्षो में जमकर चले लाठी डंडे के साथ किया गया हवाई फायरिंग एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया कि उसके परिवार पर जान लेवा हमला किया गया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना विंध्याचल क्षेत्रांतर्गत ग्राम महुआडाड़ के श्याम नरेश बिंद पुत्र खदेरू बिंद द्वारा थाना विंध्याचल पर अवगत कराया गया कि प्रतिपक्षी राम बाबू बिंद पुत्र रामधनी निवासी समोगरा थाना कोतवाली देहात मिर्ज़ापुर द्वारा अपने साथियों के साथ आकर शिकायतकर्ता तथा उसके परिवारजनों से मार-पीट करते हुए फायरिंग किया गया , सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारीगण व प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच की तो दोनों पक्षों में पैसे की लेन देन का विवाद सामने निकलकर तो आया , परन्तु फायरिंग की सूचना निराधार व असत्य पायी गयी है , थाना विंध्याचल पुलिस द्वारा जांच के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है ,