मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल क्षेत्र में खाना खाकर सोया ड्राइवर उठा ही नही हार्टफेल होने की संभावना
मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के ग्राम कौडियारा भटेवरा के पास स्थित एक ईंट भट्टे पर कौशाम्बी का रहने वाला ट्रक चालक मोहन पुत्र सियाराम उम्र करीब 60 वर्ष रात में खाना खाकर सोया तो सुबह तक उठा ही नही सुबह मृत अवस्था में मिला , ड्राईवर की हार्टफेल होने की संभावनाएं जताई जा रही है , पुलिस के अनुसार थाना विन्ध्याचल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कौडियारा भटेवरा के पास स्थित ईट भट्टे पर ट्रक चालक मोहन पुत्र सियाराम उम्र करीब 60 वर्ष निवासी जनपद कौशाम्बी, रात्रि में खाना खाकर सो गये और सुबह मृत अवस्था में पाये गये , सम्भवतः हृदय गति रुकना प्रतीत हो रहा है , सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों एवं ट्रक मालिक को सूचित करते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है ,