मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल क्षेत्र के बबुरा गांव में दो पक्षो के खूनी संघर्ष दस लोग घायल
मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के बबुरा गांव में दो पक्षो के बीच जमकर हुए मारपीट खूनी संघर्ष में दोनो पक्षो से करीब दस लोग घायल हो गए , सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरो द्वारा इलाज किया जा रहा है , कुछ घायलो के हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर किया गया , मिली जानकारी के अनुसार चोरी के आरोप प्रत्यारोप को लेकर दोनो पक्षो के बीच बहसबाजी के साथ मारपीट शुरू हो गयी थी, दोनो पक्षो की ओर से जमकर लाठी डंडे के साथ ईट पत्थर चलने से दोनो पक्ष के करीब दस लोग घायल हो गए , जिसमे से कुछ की हालत गंभीर बताई गई , सूचना मिलते ही मौके पर पहुची थाना विन्ध्याचल पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्यवाही की बात कह रही है ,