मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल क्षेत्र के जासा बघौरा के पास ट्रेन की चपेट में आने अज्ञात व्यक्ति की मौत
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल क्षेत्र के जासा बघौरा के पास ट्रेन की चपेट में आने अज्ञात व्यक्ति की काटकर मौत हो गयी , पुलिस जानकारी के अनुसार आज समय करीब 14.19 बजे स्टेशन मास्टर विन्ध्याचल द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जासा बघौरा के पास रेलवे ट्रैक पर किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हो गई है , जिसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़ा है , उक्त सूचना पर थाना विन्ध्याचल पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसके शिनाख्त का प्रयास कराते हुए कानूनी कार्यवाही को पूरा किया , प्रथम दृष्टया मृतक की उम्र करीब-25 वर्ष प्रतीत हो रही है जो चेकदार रंगीन शर्ट व पैंट धारण किया हुआ है ,