मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल की ओर आने जाने वाले भारी वाहनों पर लगी रोक दर्शन पूजन करने आ रहे है चीफ जस्टिक ऑफ इंडिया
मिर्ज़ापुर यातायात पुलिस द्वारा आज विन्ध्याचल की ओर आने जाने वाले भारी वाहनों पर रोक लगा दिया है , दरसल आज विन्ध्याचल माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन करने के लिए चीफ जस्टिक ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ आ रहे है , जनपद में वी0आई0पी भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात पुलिस द्वारा विन्ध्याचल की ओर आने जाने वाले भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है , जिसमे बताया गया कि भारी वाहनो का शहर एवं विन्ध्याचल धाम की तरफ आवागमन पूरी तरह से प्रतिबन्धित रहेगा , टेढवा बार्डर , पुरजागीर चौराहा, चील्ह तिराहा, शास्त्री ब्रिज, जान्हवी तिराहा, नटवा तिराहा, ओझला पुल, अमरावती चौराहा, पटेगरा नाला तिराहा (हाईवे) , पटेगरा नाला चौराहा, विन्ध्याचल रोडवेज बस स्टैण्ड, न्यू वी0आई0पी0 एवं पुरानी वी0आई0पी0 रोड, बंगाली तिराहा, बरतर तिराहा, दूधनाथ तिराहा, काली खोह मन्दिर, शिवपुर चौराहा, अष्टभुजा गेस्ट हाउस, अष्टभुजा मन्दिर, आदि प्रमुख तिराहो/चौराहो पर आवश्यकतानुसार डायवर्जन किया जायेगा, यातायात पुलिस ने आमजनमानस से अनुरोध किया है कि आज इन तिराहो व चौराहो पर अनावश्यक आवागमन करने से बचें , डियुटी मे लगाए गए अधिकारी व कर्मचारी विशेष परिस्थिति में किसी भी वाहन को उच्चाधिकारीगण से वार्ता करने बाद ही छोड सकते है ,