मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल काली खोह रोपवे कर्मचारी को पुलिस कर्मी ने लात घुसे से पीटा cctv में कैद
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल काली खोह रोपवे कर्मचारी को आज एक पुलिस कर्मी ने लात घुसे से पीट दिया सारा मामला वहा लगे cctv कैमरे में कैद हो गया , जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा , पुलिस की पिटाई से नाराज आक्रोशित रोपवे कर्मचारियों ने प्लांट को बन्द कर दिया , काली खोह देवी भक्तों के लिए सरकार द्वारा रोपवे प्लांट लगा हुआ है , लेकिन आज वही वर्दी के नशे में चूर एक पुलिस कर्मी ने रोपवे कर्मचारी को बाहर से लेकर उसके केबिन के अंदर तक घुसकर लात घुसे से पीटा , कारण क्या था इसका पता खबर लिखे जाने तक नही चल सका था , पिटाई से आक्रोशित रोपवे कर्मी ने काली खोह प्लांट को बंद कर दिया , इसकी सूचना पर्यटन अधिकारी को दी गई है , मेला क्षेत्र में खुलेआम गुंडई कर रहे पुलिस कर्मी cctv कैमरे में कैद हो गया है ,