मिर्ज़ापुर विन्धयाचल क्षेत्र के दूधनाथ तिराहे के पास तेज रफ्तार दो बाइक की आमने सामने टक्कर
मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के दूधनाथ तिराहे के पास आज तेज रफ्तार दो बाइक की आमने सामने भीषण टक्कर हो गयी , जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया , सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विंध्याचल दया शंकर ओझा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल बाइक सवार को एंबुलेंस की मदद से जिला मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर इलाज के लिए पहुंचाया, गम्भीर रूप से घायल बाइक सवार थाना चील्ह क्षेत्र के चैकसारी गांव का रहने वाला बताया गया , जिला मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में घायल का इलाज किया जा रहा है, लेकिन उसकी हालत को गम्भीर देखते हुए हो सकता है घायल को वाराणसी के ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया जाए ,