मिर्ज़ापुर विध्याचल क्षेत्र में छानबे विधायिका की स्कार्पियो ने बाइक सवार को मारा टक्कर तीन घायल
मिर्ज़ापुर विध्याचल क्षेत्र के अमरावती चौराहे के पास अपना दल एस से छानबे विधायिका रिंकी कोल की स्कार्पियो गाड़ी ने बाइक सवार को मारा जोरदार टक्कर दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल बताए गए , पीड़ित के मुताबिक दुर्घटना के बाद विधायक जी अपनी वाहन से नीचे तक नही उतरी किसी का हाल जानने उनके लोगो द्वारा जबरन पीड़ित के जेब मे 1000 रु देकर आगे चलती बनी , हम आपके बता दे की मिर्ज़ापुर छानबे विधानसभा से विधायक स्वर्गीय राहुल प्रकाश कोल की पत्नी रिंकी कोल उपचुनाव में अपना दल एस की टिकट से चुनाव लड़कर छानबे सीट से विधायक चुनी गई थी , आज विधायक रिंकी कोल अपनी स्कार्पियो गाड़ी से किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रही थी , कि विंध्याचल के अमरावती चौराहे के पास उनकी गाड़ी से बाइक सवार को जोरदार टक्कर लग गयी , बाइक पर चालक के साथ दो महिला बैठी थी , दुर्घटना में तीनों लोग घायल बताए गए , जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय लोगो द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया , मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद अपनी गाड़ी से नीचे तक नही उतरी विधायक जी उनके लोगो द्वारा जबरन पीड़ित के जेब मे 1000 रु देकर आगे चलती बनी ,