मिर्ज़ापुर विंध्याचल में विंध्य पंडा समाज के चुनाव के लिए अध्यक्ष द्वारा पांच सदस्य टीम का हुआ गठन
मिर्ज़ापुर विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर प्रांगण में आज श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी के नेतृत्व में चुनाव को लेकर आम सभा की बैठक की गई , जिसमे पंडा समाज अध्यक्ष ने कहा कि समाज का चुनाव संवैधानिक ढंग से हो, इसके लिए सभी लोग समाज का सहयोग करें ताकि नवरात्र के पूर्व चुनाव कराया जा सके, मंत्री भानु पाठक ने कहा कि समाज के प्रत्येक मतदाता का नाम सूची में जल्द से जल्द जुट सके, इसके लिए तीन दिन का समय दिया गया हैं पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि जिला प्रशासन अगर चुनाव नहीं कराती है तो इसके लिए आंदोलन भी किया जाएगा, आम सभा में विंध्याचल मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर के बड़ी संख्या में पुरोहित मौजूद रहे , आम सभा में विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष द्वारा चुनाव के लिए पांच सदस्य टीम का गठन किया , अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने प्रेस के माध्यम से कहा कि संवैधानिक तरीके से चुनाव हो इसके लिए मेरा संपूर्ण समर्थन है, जिसके लिए मैंने पांच सदस्य टीम का भी गठन कर दिया है , जिसमें मंत्री भानु पाठक, मंदिर व्यवस्थापक गुंजन मिश्रा, कोषाध्यक्ष तेजन गिरी, संगम लाल त्रिपाठी, गौतम द्विवेदी शामिल है ,