मिर्ज़ापुर विंध्याचल में मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक कार का शुभारम्भ कर कॉरिडोर का किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर विंध्याचल में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृद्ध एवं दिव्यांग दर्शनार्थियों के दर्शन पूजन करने के लिए एक और सुविधा विन्ध्याचल मंदिर प्रांगण में प्रदान किया , आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृद्ध एवं दिव्यांग दर्शनार्थियों को वाहन स्टैंड से मंदिर तक लाने और ले जाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कार को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर विन्ध्य कॉरिडोर के निर्माण कार्य का कार्यदायी संस्था , जिलाधिकारी , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल एवं अन्य विधायकगण एवं मंत्रियों के साथ विन्ध्य कॉरिडोर का घूमकर और पूरे कॉरिडोर का डिजाइन देख निरीक्षण किया , मुख्यमंत्री जी को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और कार्यदायी संस्था के अधिकारी एक एक निर्माण कार्य के बारे में बारीकी से बता रहे थे , इसके बाद होटल रत्नाकर में मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया , जिसमे एडीजी जोन रामकुमार , मंडलायुक्त मुथुकुमार स्वामी बी , जिलाधिकारी दिव्या मित्तल , पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे ,