मिर्ज़ापुर विंध्याचल में महिला से छिनैती करने वाले बदमाशो से पुलिस की मुठभेड़ पैर में लगी गोली
मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र में बीते दिनों आटो से जा रही एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा उसके बैग को छीनकर फरार हो गए थे , आज मिर्ज़ापुर के लालगंज गैपुरा मार्ग पर दोनो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी , जवाबी फायरिंग में बदमाशो के पैर में गोली लगी , जिनका इलाज जिला मंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है , पुलिस जानकारी के अनुसार दोनो बदमाशो पर 25, 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था , दोनो इनमिया बदमाश थे , आज मुखबिर की सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व थाना विन्ध्याचल की सयुक्त पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया इस दौरान शातिर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया गया , जिसपर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी , जिससे शातिर अभियुक्त 1.जय प्रकाश गौड़ उर्फ राणा पुत्र झम्मन गौड़ व 2.भोलू गौड़ पुत्र राजू गौड़ निवासीगण अमोई थाना कोतवाली देहात को बांये पैर में गोली लगने से घायल हो गये , जिन्हे गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु मण्डलीय चिकित्सालय भिजवाया गया, जहाँ अभियुक्तों की स्थिति सामान्य है , पुलिस मुठभेड़ में मौके से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, दो तमंचा 315 बोर, जिन्दा कारतूस, फायर कारतूस तथा लूट का 10500 रूपये बरामद गिया गया , दरसल बीते दिनों 30 सितम्बर को ममता तिवारी पत्नी रमेश चन्द्र तिवारी निवासी ग्राम बबुरा थाना विंध्याचल का पटेहरा नाला के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशो द्वारा पर्स छीन लिया गया था , जिसमें करीब 14 हजार रुपये नगद, पासबुक व आधार कार्ड वगरह था , आज पुलिस मुठभेड़ में दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया ,