मिर्ज़ापुर विंध्याचल में नगर पालिका परिषद के नेतृत्व में पन्नी मुक्त जागरुकता अभियान चलाया गया
मिर्ज़ापुर विंध्याचल नवरात्र मेला क्षेत्र में पन्नी मुक्त जागरुकता अभियान नगर पालिका परिषद के नेतृत्व में चलाया गया , जिसमे लोगो से अपील किया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करे, और पर्यावरण की रक्षा करे , पूरे मेला क्षेत्र में सिंगल युज प्लास्टिक ना युज करने के लिए लोगों को जागरूक करते हुए दुकानदार मेला में आये यात्रियों व हाथ ठेला वालो के साथ साथ लोगों से अपील करते हुए जागरुक किया गया, लोगो को बताया गया कि पन्नी युज करने से मनुष्य, प्रकृति, धरती, समुद्र मे जिव जंतु को नुकसान पहुचाने मे इसका बहुत बड़ा योगदान है , इस अभियान में लोगो से साथ देने कि भी बात कही गयी, जिसमे सभी को मिलकर जलवायु को बचाना होगा , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल जज सीनियर डीविजन नेहा गहवार,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में जी डी बी कॉलेज प्रोफेसर केक चौरसिया, नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के ईओ जी लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सिंह एडवोकेट, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह, जिला प्रवक्ता स्मृति गुप्ता आदि लोग मौजूद रहें ,