मिर्ज़ापुर विंध्याचल मंदिर पर दर्शन पूजन को लेकर पुलिस अधिकारी और पंडा में धक्का मुक्की धमकी
मिर्ज़ापुर विंध्याचल माँ विंध्यवासिनी देवी के मंदिर पर शुक्रवार की देर रात दर्शन पूजन को लेकर डियूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी और स्थानीय पंडा अवनीश मिश्रा के बीच दर्शन पूजन को लेकर धक्का मुक्की के साथ नोक-झोंक और धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , मिर्ज़ापुर विंध्याचल माँ विंध्यवासिनी देवी के मंदिर पर नवरात्र मेला के दौरान पंडा और पुलिस आप मे भीड़ गये , दोनो में काफी नोक-झोंक के साथ देख लेने की भी बात कही गयी , बताया गया कि स्थानीय सभासद और पंडा अवनीश मिश्रा और सीओ अनिल कुमार पांडेय व दरोगा के बीच निकास द्वारा से अंदर जाने को लेकर विवाद शुरू होते ही धक्का मुक्की होने लगा , वायरल वीडियो में पंडा अवनीश मिश्रा ने पुलिस अधिकारी को धमकी देते हुए कहा कि पूरा मामला अभी पलट जायेगा , मामला शुक्रवार की देर रात का है , पंडा अवनीश मिश्रा अपने यजमान को निकास द्वार से माँ विन्ध्यवासिनी दरबार में दर्शन के लिए ले जा रहे थे , जिस पर पंडा को CO अनिल कुमार पांडेय ने रोका तो पांडा अवनीश मिश्रा से काफी नोकझोक के साथ धक्का मुक्की धमकी देते हुए कहा कि पूरा मामला अभी पलट जायेगा , जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , बरहाल मौके पर पहुंचे डियूटी पर तैनात अन्य अधिकारियों ने किसी प्रकार मामला शांत कराया , विन्ध्याचल परम्परा के अनुसार पंडा समाज के सभी सदस्य मन्दिर पर जाने पर सबसे पहले माँ विंध्यवासिनी का दर्शन करते हैं , इसके बाद ही भक्तों को दर्शन पूजन करने में सहायता करते है , इसके लिए पंडा समाज के सदस्यों को अकेले किसी भी द्वार से प्रवेश कर दर्शन करने की सदियों पुरानी परम्परा चली आ रही है ,