मिर्ज़ापुर विंध्याचल मंदिर के पास प्रसाद की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग दमकल कर्मियो ने पाया काबू
मिर्ज़ापुर विंध्याचल वनरात्र के पहले दिन मंदिर के पास प्रसाद की दुकान में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गयी, मौजूद दमकल कर्मियो ने तत्काल सूझ बूझ का परिचय देते हुए, अग्निशमन यंत्र से फौरन आग पर काबू पा लिया, पुरानी वीआईपी के पास प्रसाद की दुकान में आग लगने से थोड़ी देर के लिए वहा हड़कम्प मच गया , दमकल कर्मियी द्वारा सूझ बूझ का परिचय देते हुए, अग्निशमन यंत्र से फौरन आग पर काबू पा लिया गया, हम आपको बता दे कि मां विन्ध्यवासिनी मंदिर के पश्चिम पुरानी विशिष्ठ मार्ग पर स्थित मुख्य मंदिर द्वार के बगल में एक दुकान के बाहरी दिवाल पर लगे विद्युत मीटर दोपहर दो बजे के करीब अचानक धू धू कर जलने लगा , आग लगते ही कुछ देर के लिए वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया, लोग इधर उधर भागने लगे, वहीं ड्यूटी पर तैनात अग्निशमन विभाग के कांस्टेबल अजय कुमार यादव ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए मौजूद अग्निशमन यंत्र से फौरन आग पर काबू पा लिया, मीटर में आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया गया,